Categories
80C Deductions India Payroll Payroll Tax Return (ITR)

Last date for filing Income Tax return extended till 7-09-2015

आयकर रिटर्न भरने की तारीख सात तक बढ़ी

Last date for filing Income Tax return extended till 7-09-2015

 

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। अब आकलन वर्ष 2015-16 के लिए सात सितंबर (07-09-2015) तक ऑनलाइन रिटर्न दाखिल किया जा सकेगा। पहले यह तारीख 31 अगस्त थी।

वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में अंतिम तारीख बढ़ाने की जानकारी दी गई। इससे पहले आयकर विभाग ने गुजरात के लोगों की खातिर रिटर्न भरने की तारीख सात सितंबर तक बढ़ाई थी। इस राज्य में पटेल समुदाय के आरक्षण को लेकर आंदोलन से आम जनजीवन प्रभावित होने की वजह से ऐसा किया गया था।